February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जंगल में महिलाओं से लूटपाट करने वाला दबोचा

खटीमा,25 सितम्बर। जंगल में महिलाओं से मारपीट कर उन्हें घायल करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लिया। उसके कब्जे से लूट का माल भी बरामद किया गया। गौरतलब है कि गत दिनों ग्राम भुड़ई थाना झनकईया निवासी शकुंतला देवी पत्नी राजेंद्र सिंह और दयावंती पत्नी भजन सिंह लोहिया हेड भुड़ई के जंगल से होकर वापस आ रही थीं कि तभी अज्ञात व्यक्ति ने लाठी डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था और जेवर लूट लिये थे। जिस पर एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गयी थी। पुलिस ने मामले की सुरागकशी करते हुए लोहिया हेड मेलाघाट रोड सूखी नहर पुल के पास लोहिया हेड निवासी नरेश राम उर्फ कालू पुत्र ख्याम राम को गिरफ्रतार कर लिया। उसके कब्जे से लूटे गये कान के टॉप्स और नाक की लौंग भी बरामद की गयी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसआई राजेंद्र कुमार, कां- ललित सिंह और ताजउद्दीन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *