Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हटाने की मांग

रुद्रपुर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को हटाने की मांग को लेकर न्याय पंचायत बिगराबाग के तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीएम को दिये गये ज्ञापन में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जो पूर्व में न्याय पंचायत बिगराबाग में तैनाती के दौरान विवादित रहे जनाक्रोश के चलते जांच के उपरान्त उन्हें निलम्बित कर दिया गया लेकिन विवादित होने के बावजूद उन्हें पुनः यन्याय पंचायत बिगराबाग में तैनाती दे दी गयी। इसके विरोध में मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायतराज अधिकारी तथा खण्ड विकास अधिकारी को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उनका कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को अविलम्ब वहां से हटाया जाये। ज्ञापन द ेने वालों में जानकी जोशी, माया जोशी, लक्ष्मी, शिव कुमारी, शमशेर वती, बसंती, रेखा, माधुरी, नीनावती, टीएस राणा आदि ग्राम प्रधान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *