February 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ लापता

रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति लापता हो गया। उसके परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी गयी तहरीर में वार्ड 1 जगतपुरा निवासी पवन प्रजापति पुत्र टेकचंद प्रजापति ने बताया कि उसके मामा 43वर्षीय हेतराम दिमागी रूप से कमजोर हैं और गत दिनों घर से किसी काम के लिए बाजार आये थे। तब से वापस नहीं लौटे। उनकी काफी जगह खोजबीन की गयी लेकिनउनका कहीं पता नहीं चला। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *