Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विद्युत विभाग की लापरवाही पर एसडीओ का किया घेराव

किच्छा। हाईटेंशन लाईन के गिरने के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा कार्यवाही न किये जाने से नाराज दर्जनो वार्ड वासियो ने भाजपा नेता गोल्डी गोराया के नेतृत्व में विधुत विभाग पहुँच कर एसडीओ संजय कुमार का घेराव किया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय में कहा की पूर्व में भी 11000 की लाइन टूटने की घटना वार्ड 6 व 10 में हो चुकी है जिस पर वार्ड वासियो द्वारा विभाग से लाईन शिफ्रट करने की मांग की गई थी। परंतु विभाग द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तथा 11000 वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन के घरों के ऊपर से गुजरने से ऽतरा लगातार बना हुआ है। वहीं सहकारी क्रय विक्रय समिति के चेयरमैन मूलचंद राठौर ने कहा कि वार्ड 10 में पूर्व में भी कई हादसे हुए हैं लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते इस विषय पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है। इस मौके पर कुलदीप सिंह बग्गा, मुकेश कोली, गोल्डी गोराया, सतीश गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजकुमार कोली, सोनी चीमा, उमाशंकर रस्तोगी, सुनील पांडे, चूड़ामणि, सुरेन्द्रा शिंदा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *