February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दुर्घटना में घायल बेहड़ का कांग्रेस और भाजपा के दिग्गजों ने जाना हाल-चाल

रूद्रपुर। मार्ग दुर्घटना में घायल पूर्व काबीना मंत्री तिलक राज बेहड़ का हाल चाल जानने जहां कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी पहुंचे तो वही भाजपा के दिग्गजों ने भी अस्पताल पहुंच श्री बेहड़ का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और असम के कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने तीन-चार बार श्री बेहड़ को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। श्री बेहड़ का हाल-चाल जानने वालो में मुख्य रूप से कांग्रेस के उत्तराखण्ड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हृदयेश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, विधायक बंशीधर भगत, जिलाधिकारी डा- नीरज खैरवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ- सदानंद दाते, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, सुमित हृदयेश, आनंद रावत, सुरेश परिहार, सुभाष बेहड़, कोतवाल कैलाश भट्ट, हिमांशु गाबा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, संजय जुनेजा, श्रीमती मीना शर्मा, अनिल शर्मा, गणेश उपाध्याय, हरीश पनेरू, अभिषेक शुक्ला, भारत भूषण चुघ, भूपेंद्र चौधरी, अनिल चौहान, राकेश सिंह, साहब सिंह, चन्द्रसेन कोली, दिनेश पंत, अजीत साहा, राजेश चावला काली, नंदलाल, विजय अरोरा, सुनील आर्य, हरीश अरोरा,आशीष अरोरा,पुनीत छाबड़ा, मनोज गाबा, सुशील गाबा, रमेश डुडेजा,नत्थूलाल गुप्ता, ममता रानी, बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज हरविंदर सिंह, एसटीएफ विजय प्रसाद,संदीप सहगल सहित काशीपुर, गदरपुर, हल्द्वानी, किच्छा,लालपुर, नानकमत्ता, सितारगंज, खटीमा से पहुंचे सैकड़ों लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *