February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो कारों की भिड़ंतमें खटीमा के युवक की मौत,दूसरा गंभीर

हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि कार में सवार दूसरा साथी घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार चोरगलिया मार्ग पर असली नाले के समीप मारूति 800 और टेरेना कार की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़के के दोनों तरफ जाम लग गया। हादसे में दोनों कार में सवार लोगों को चोटे आयी है। इस हादसे में मारूती कार चालक दिलशाद 40 वर्षीय निवासी इस्लाम नगर खटिमा की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। जबकि उसका साथी अब्दुल भी गंभीर रूप से घयल हो गया। दोनों खटीमा के निवासी बताये जा रहे हैं जो जूते का कारोबार करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *