February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश

बाजपुर,23 सितम्बर। बाजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक होटल में चल रहे सैक्स रैकेट का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने होटल में छापा मारकर चार पुरूषों व दो महिलाओं को गिरफ्रतार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वहां से हजारों की नकदी व आपत्तिजनक सामान बरामद कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ एनसी बिंजोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के एक बड़े होटल में छापा मारा जहां काफी समय से अनैतिक देह व्यापार की सूचनाएं आ रही थीं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ग्राम लाहौरी थाना स्वार रामपुर निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र सुलक्खन, ग्राम लच्छीवाला स्वार रामपुर निवासी प्रेमपाल पुत्र केवल सिंह, रेलवे स्टेशन रोड वार्ड 6 बाजपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र दयानाथ और हरलालपुर थाना बाजपुर निवासी कुलवीर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को दो महिलाओं के साथ रंगरेलियां मनाते धर दबोचा। जबकि मौके से गणेशपुर केलाखेड़ा निवासी उदयपाल फरार हो गया।पुलिस पूछताछ में गिरफ्रतार महिलाओं ने बताया कि वह आर्थिक स्थिति के कारण देह व्यापार के धंधे में उतर गयीं। पुलिस ने मौके से 21हजार रूपए और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद कीं। पुलिस ने पूछताछ के उपरांत अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में एसएचओ तुषार बोरा, एसएसआई नासिर हुसैन, एसआई दिनेश चंद भट्ट, भूमिका पांडे, कां- खीम सिंह, नगेंद्र राठी, अनुज त्यागी, सुनीता, भगवती शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *