Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पड़ोसियों ने वृद्धा को पीटकर किया अधमरा

रुद्रपुर,22 सितम्बर। किच्छा थाना क्षेत्रंतर्गत ग्राम खुरपिया में पड़ोसी के पालतू मवेशी खेत में चले जाने से उन्हें बाहर निकालने पर रोषित लोगों ने वृद्धा पर हमला कर उसे अधमरा कर दिया। सूचना मिलने पर वृद्धा के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय किच्छा पहुंचाया जहां वृद्धा की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। परिजनों ने पुलिस एवं चिकित्सालयकर्मियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। बेनी नदी किच्छा निवासी महेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह ने किच्छा पुलिस को मामले की तहरीर सौंप दी है जिसमें कहा है कि 20 सितम्बर की सायं पड़ोसी उदयराम के मवेशी उसके खेत में आकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जब मां कौशल्या देवी पत्नी नारायण सिंह ने जब मवेशियों को खेत से बाहर निकाला तो उदय मां से उलझने लगा। आरोप है कि उदय ने उसकी मां को बेरहमी से मारा पीटा जिससे मां के सिर एवं हाथों पर गंभीर चोटें आ गयीं और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने पुनः अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। घायल कौशल्या को उपचार के लिए पहले राजकीय चिकित्सालय किच्छा और फिर वहां से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजनों ने बताया कि डाक्टरों द्वारा घायल मां का एक्सरे नहीं किया जा रहा है जब इस संदर्भ में चिकित्सालय के अधिकारियों से शिकायत की तो भी मां का एक्सरे नहीं कराया गया। वहीं किच्छा पुलिस को तहरीर सौंपने के बाद भी अभी तक पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मां की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। किसी भी घटना के लिए चिकित्सालय एवं किच्छा पुलिस जिम्मेदार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *