February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हिंदुओं की बजाये मुस्लिम महिलाओं के वकील बन गयेे मोदी!!

रुद्रपुर,19 सितम्बर। देश के हिन्दुओं ने राम मंदिर निर्माण सहित हिन्दू समाज से जुड़ी विभिन्न मांगों के समाधान के लिए नरेंद्र मोदी को एक वकील के रूप में केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री बनाकर भेजा लेकिन प्रधानमंत्री बनने के पश्चात मोदी ट्रिपल तलाक में फंसकर मुस्लिम महिलाओं के वकील बनकर रह गये। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा- प्रवीण भाई तोगड़िया ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने देशवासियों से लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जो वादे किये थे पूरी तरह से खरा नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अभी तक के कार्यकाल में न तो राम मंदिर बना और न ही सस्ती शिक्षा ही मिल पायी। पेट्रो पदार्थों के मूल्य दिनोंदिन बढ़ रहे हैं और किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की पूर्ण स्वतंत्रता के साथ ही जम्मू कश्मीर में धारा 370 व 35ए को हटाये जाने, देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने, समान नागरिक अधिकार देने के लिए परिषद निरन्तर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जाने का उनका मुख्य उद्देश्य आगामी 20अक्टूबर को आयोजित होने वाले अयोध्या कूच की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरना है। इससे पूर्व श्री तोगड़िया का नगर आममन पर कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक पर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में छत्रसाल चौधरी, कुलदीप शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ऋषिपाल व विकास शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *