February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

परिवार के साथ आया व्यक्ति लापता

बाजपुर।परिवार के साथ आया एक व्यक्ति रेलवे स्टेशनपर लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दे दी है। ग्राम हमीरपुर टांडा रामपुर निवासी हसीन जहां ने बताया कि गत 26जून की दोपहर वह अपने पति इकरार पुत्र असगर केसाथ जो लालकुआं में बैलदारी का काम करते थे लालकुआं से ट्रेन में सवार होकर यहां स्टेशन पहुंचे थे। भीड़भाड़ के दौरान पति कहीं गुम हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला। हसीन का कहना है कि पति पूर्व में भी एक बार लापता हो गया था और दो साल बाद मिला। वह मानसिक रूप से बीमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *