February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसएसपी ने 36 पुलिसकर्मी स्थानांतरित किये

रुद्रपुर,29जून। एसएसपी डा- सदानंद दाते ने जनपद में कानून व्यवस्था और मजबूत करने की कवायद में जनपद के 36 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन से महिला हेड कां- सुमन को सीपीयू कार्यालय रूद्रपुर, कां- नवीन प्रकाश, योगेश कुमार, जितेंद्र कुमार व प्रकाश खेतवाल को थाना आईटीआई, चंदन सिंह को थाना केलाखेड़ा, गौरीप्रसाद को थाना गदरपुर, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार व कुंदन सिंह को थाना ट्रांजिट कैंप,मनोज कुमार, जगत सिंह, उमा प्रकाश कार्की को थाना रूद्रपुर, यतेंद्र रावत, श्याम सिंह को थाना किच्छा, गोविंद सिंह, दिवाकर सिंहव कैलाश सिंह को थाना पुलभट्टा, कैलाश परिहार, त्रिलोक सिंह, गिरीश विद्यार्थी व मनोज कुमार को थाना सितारगंज, ज्ञानेंद्र सोराण व करूणेश कुमार को थाना नानकमत्ता, देवेंद्र राणा को थाना खटीमा स्थानांतरित किया गया जबकि थाना झनकईया से किशन सिंह को थाना जसपुर, गदरपुर से प्रेम सिंह को थाना काशीपुर, लक्ष्मण सिंह को थाना आईटीआई से थाना काशीपुर, खड़क सिंह को थाना केलाखेड़ा से थाना बाजपुर, ललित कुमार को थाना खटीमा से थाना रूद्रपुर, राकेश मुरारी को थाना सितारगंज से थाना खटीमा, सरस्वती कोठारी को पुलिस लाइन से महिला हेल्पलाइन काशीपुर प्रेमा को थाना सितारगंज से थाना ट्रांजिट कैंप, निरंजनी गोस्वामी को थाना बाजपुर से थाना रूद्रपुर तथा रविता को थाना गदरपुर से विशेष जांच प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय स्थानांतरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *