February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दिनदहाड़े ईंट व्यापारी की गोली मारकर हत्या

देहरादून। दून में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद तीन बाईक सवार आरोपी मौके से फरार हो गये। जानकारी के अनुसार आज सुबह बालावाला क्षेत्र में तीन बाईक सवार युवकों ने क्षेत्र के ही भवन निर्माण मैटेरियल सप्लायर आदेश बालियान को दुकान के समीप ही गोलियां मारकर मौके से फरार हो गये। गोली की आवाज सुनकर वहां लोागों की भीड़ लग गई। किसी तरह लोगों ने व्यापारी को अस्पताल के लिये रवाना हुए लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक को तीन गोलियां लगी है। सरेआम व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने की सूचना से पुलिस के होश उड़ गये। गोलीकांड की सूचना मिलने पर आनन फानन में पुलिस के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड के पीछे यूपी के बदमाशों का हाथ हो सकता है। लेकिन हत्या क्यों और किसने करवायी पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर आदेश बालियान पुत्र गोपीचंद आईटी पार्क,मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *