February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में छात्रा से गैंगरेप,तीन आरोपी गिरफ्तार

रूद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिग छात्र से यहीं के निवासी तीन किशोरों द्वारा गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपी किशोरों को गिरफ्रतार कर लिया और पीड़िता के परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी ली। घटना की रपट दर्ज करा दी गयी है। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम निवासी एक नाबालिग छात्र के भांजे का जन्मदिन था। गत सायं वह भांजे के जन्मदिन का उपहार लेने के लिए ग्राम ही स्थित एक दुकान गयी। जब वह उपहार लेकर वापस लौट रही थी तो मार्ग में ग्राम के ही निवासी तीन किशोरों ने उसे दबोच लिया और जबरन समीप स्थित खेत में ले गये। आरोप है कि तीनों किशोरों ने उससे दुष्कर्म किया और घटना की शिकायत किसी से भी कहने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर जब छात्र काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान छात्र मार्ग में घर वापस लौटते दिखायी दी और उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे। पुत्री को इस हालत में देख परिजनों ने जब उससे जानकारी ली तो उसने आपबीती को विस्तार से बताया। जिसके पश्चात परिजनों ने घटना की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची और तीनों आरोपियों को औचक दबिश देकर दबोच लिया और उन्हें हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान तीनों किशोरों ने अपना जुर्म भी स्वीकार किया। पुलिस ने पीड़िता छात्र को परिजनों के साथ पुलिस संरक्षण में उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गये तीनों किशोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

मानसिक रूप से कमजोर बालक की मौत
रुद्रपुर,16 सितम्बर। गत सायं मोहल्ला रम्पुरा वार्ड 8 में मानसिक रूप से कमजोर बालक की मौत हो गयी। परिजनों ने पड़ोसियों पर उसे बेरहमी से पीटने और घर छोड़ जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार रम्पुरा वार्ड 8 निवासी 15वर्षीय बाबू पुत्र कल्लू मानसिक रूप से कमजोर है और अक्सर ही लोगों के घर में घुस जाता है। बताया जाता है कि गत सायं वह मोहल्ले के ही किसी घर में जा घुसा जिस पर मौजूद महिला ने उसे डराते हुए डंडा दिखाया। कुछ देर पश्चात उसके अन्य परिजन भी आ गये। उन्होंने बालक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे पीटते हुए उसके घर तक छोड़ आये। बताया जाता है कि घर पहुंचने के कुछ देर पश्चात बालक की मौत हो गयी। जानकारी मिलने पर पुलिस मृतक के आवास पहुंची और परिजनों से घटना की विस्तार से जानकारी ली तथा शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के परिजनों ने पिटाई करने वाले एक ही परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस केा तहरीर सौंप दी है। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था और उसकी एक बहन है। उसके परिवार के सभी सदस्य मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *