Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर और रामनगर में अवैध मजारों पर गरजा बुल्डोजर

काशीपुर/रामनगर(उद संवाददाता)। तहसील के भूमि अभिलेखों में दर्ज मंदिर वाले स्थान पर कब्जा कर अवैध रूप से बनाई गई मजार को प्रशासन ने शुक्रवार तड़के ध्वस्त कर दिया। उक्त अवैध रूप से निर्मित धार्मिक संरचना को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था। उधर रामनगर में भी तीन और मजारों को ध्वस्त किया गया। जानकारी के अनुसार काशीपुर तहसील क्षेत्र में ग्राम कचनाल गुसाईं में बनी अवैध मजार के संचालक को 27 अगस्त 2025 को प्रशासन ने एक शिकायत के आधार पर नोटिस जारी कर भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। 15 दिनों की अवधि पूर्ण होने के बावजूद संचालक ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने कई बार मौके पर जाकर स्थिति का जायजा भी लिया किन्तु कोई भी इस बारे में चर्चा करने के लिए नहीं मिला। काशीपुर के पुराने लोगों की शिकायत थी कि पहले यहां ग्राम देवता का मंदिर हुआ करता था जिसमें किसी ने बाद में अवैध मजार का रूप दे दिया। मेयर दीपक बाली ने भी इस विषय का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से वार्ता की थी और जनभावनाओं से अवगत कराया था। शुक्रवार तड़के भारी फोर्स के साथ प्रशासन ने उक्त धार्मिक संरचना को एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने बुल्डोजर के साथ की गई इस कारवाई के बाद उक्त मलबा सम्मान पूर्वक हटा दिया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से निर्मित उक्त संरचना को विधि सम्मत रूप से हटा दिया गया है इसमें किसी के द्वारा विरोध सामने नहीं आया। उल्लेखनीय है कि उक्त संरचना अवैध रूप से मंदिर भूमि पर बनाई हुई थी जिसका ब्यौरा राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज रहा है। उत्तराखंड में धामी सरकार अभी तक ऐसी 553 अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कर चुकी है रामनगर : धामी सरकार के बुल्डोजर ने रामनगर ग्रामीण में बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि उक्त संरचनाएं यहां लोगों के खेतों बगीचों में काम करने वाले लोगों ने अवैध रूप से बनाई थी।एसडीएम प्रमोद कुमार के मुताबिक रामनगर ग्रामीण क्षेत्र में लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी ग्राम में बनी अवैध संरचनाओं को प्रशासन के बुल्डोजर ने साफ कर दिया। अवैध रूप से बनी इन संरचनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था।जिसके बाद उक्त भूमि के स्वामियों द्वारा ििलखत रूप से इन्हें हटाने के लिए प्रशासन के सम्मुख प्रतिवेदन दिया गया था। एसडीएम ने बताया कि ग्राम लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी क्षेत्र में नाप भूमि पर स्थित 3अवैध धार्मिक संरचनाओं को प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस के सहयोग से हटा दिया गया है। इस प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रामनगर, चौकी इंचार्ज पीरुमदारा सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक ऐसी 552 अवैध रूप से बनी मजारों को हटा चुका है। सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार ये कहते आए है कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध कब्जे करने के उद्देश्य से बनाई गई मजारों और अन्य धार्मिक संरचनाओं को लोग स्वयं हटा ले अन्यथा सरकार का बुलडोजर उन्हें हटाने पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा हरि नीली चादर डाल कर सरकारी या निजी भूमि कब्जाने का खेल यहां नहीं चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *