Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गणेश महोत्सव में दूसरे दिन स्कूली बच्चों ने मचाया धमाल

रुद्रपुर। सिडकुल चौक पर सिडकुल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार देर रात तक स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर धमाल मचा दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रमोें की शुरूआत की। इस दौरान ऑक्सफोर्ड एकेडमी, होली चाइल्ड स्कूल,सिमरन डास एकेडमी, दून स्कूल,डांस एले ग्रुप के अलावा वाइरस डांस ग्रुप के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर जमकर वाह वाही लूटी। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा। आयोजकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने आये कलाकारों और स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह ओर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान देवी देवताओं की झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इस दौरान सिडकुल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल मोहगांवकर, समिति के संरक्षक अनल विजय सिंह, अध्यक्षअनिल मोहगांवकर, उपाध्यक्ष संजय सिंघल, महामंत्री अजयतिवारी, पीबीएसरावत, आशुतोष वर्मन, सीए हरनाम चौधरी, जितेन पटेल, मनोज सक्सेना, हरेन पाठक, मोहन तिवारी, मनोज त्यागी रवि सरन, मनोज सक्सेना,राजेश कुमार आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *