सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीए के उम्मीदवार आदरणीय श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका दीर्घ सार्वजनिक जीवन, आदर्श नेतृत्व और सेवा-भाव भारत के लोकतंत्र को मजबूती देगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर आपका अनुभव सशक्त राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है। विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले । वहीं भारत के उपराष्ट्रपति चुने पर सी.पी. राधाकृष्णन मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा अगर हमें 2047 तक एक विकसित भारत बनाना है, तो हमें हर चीज़ में राजनीति नहीं करनी चाहिए। चुनाव खत्म होने के बाद, हमें राजनीति भूलकर विकास पर ध्यान देना होगा। इस नए पद पर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों महत्वपूर्ण हैं। लोकतंत्र के हित का ध्यान रखा जाएगा. दूसरे पक्ष(विपक्ष) ने कहा कि यह वैचारिक लड़ाई है लेकिन मतदान पैटर्न से हम समझ गए हैं कि राष्ट्रवादी विचारधारा ने भारी जीत हासिल की है।” वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देती हूं।
