February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया,1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान

हिमांचल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का हवाई सर्वे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता का एलान किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदनाएं प्रकट कीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर एक प्रेजेंटेशन देखी। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी उनके साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *