Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सीएम ने 15 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र : 15 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत चयनित 15 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रें में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने हेतु 15 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने नियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नवनियुक्त सहायक अध्यापकों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी से कार्य कर शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आधार है और शिक्षकों की भूमिका इसमें सबसे अहम है। सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रें के विकास को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। आज जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, वे न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और जीवनयापन की मूलभूत सुविधाओं को भी मजबूत करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनजाति उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत प्रदेश के 128 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में सरकार चरणबद्ध तरीके से ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध करा रही है, जिनसे जनजातीय समाज मुख्यधारा से जुड़े और उनका जीवन स्तर बेहतर हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि जनजातीय क्षेत्रें को विकास की मुख्यधारा में लाकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जनजातीय वर्ग की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रही है। विधायक खजान दास ने भी नियुक्ति प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। कार्यक्रम में श्रीमती सविता हरवंश कपूर, उमेश शर्मा काऊ, महंत दलीप रावत, डॉ- प्रमोद नैनवाल सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *