February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके में आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों एक आतंकी को मार गिराया है। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इस आतंकी के शव को बरामद कर लिया है। अभी तक मारे गए आतंकी की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इस आतंकी के कब्जे से एक एके-47राइफल सहित भारी तादाद में गोली-बारूद बरामद किया है। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के कमांडो मारे गए आतंकी के अन्य साथियों की तलाश में लगातार जंगल में तलाशी अभियान चला रहे हैं। सुरक्षाबल के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के अंतर्गत आने वाले कचमा के जंगलों में आतंकी छिपे हुए है। यह जंगल कुपवाड़ा जिला पुलिस की जद में आता है। सूचना मिलते ही, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम जंगलों की तरफ कूच कर गई। जंगलों में आतंकियों की तलाश करते हुए सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम शुक्रवार तड़के तुंगा टॉप से पहचाने जाने वाले इलाके में पहुंच गई। इसी बीच, आतंकियों को सुरक्षाबलों को भनक लग गई कि सुरक्षाबलों ने उन्हें ऽोज निकाला है। जिसके बाद आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों की तरफ से सटीक और मुंहतोड़ जवाब दिया गया। ऽुद को कमजोर पड़ता देऽ आतंकी गोलीबारी करते हुए घने जंगलों के भीतर भाग गए। आतंकियों की तरफ से गोलीबारी बंद होने के बाद सुरक्षाबलों ने मौके की तलाशी शुरू की। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से एक आतंकी का शव, एक एके-47 राइफल और भारी तादाद में गोलियां बरामद की हैं। मारे गए आतंकी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं मारे गए आतंकियों के अन्य साथियों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने नए सिरे से जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। माना जा रहा है कि जल्द सुरक्षाबल कुछ और आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *