गधेरे में बही बाईक,वन दरोगा की मौत: एसडीआरएफ की टीम ने देर रात्रि रेस्क्यू अभियान चलाकर शव निकाला
नैनीताल। जिले के दुर्गम बेतालघाट और खैरना को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में बाईक सवार वन दरोगा के डोलकोट गधेरे में बहने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने देर रात्रि रेस्क्यू अभियान चलाकर मोटरसाइकिल सहित वनकर्मी के शव को काफी मुश्किलों के बाद बाहर निकाला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हाउस भिजवाया। जानकारी के अनुसार बुध्वार की रात लगभग साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से जा रहे सिमलखा निवासी 35 वर्षीय वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट और उनके साथी डोलकोट गधेरे में रपट गए और तेज बहाव में बह गए।दोस्त तो बच गया लेकिन देवेंद्र गध्ेरे में बह गया। देवेंद्र के साथी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए आए लेकिन पानी के तेज बहाव और घनघोर अंध्ेरे के कारण उन्हें कुछ नहीं दिखा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई जिसके बाद एसडीआरएफ के साथ लोक निर्माण विभाग की दो जे.सी.बी. मशीन को रैस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया। देर रात पहले बाइक और फिर देवेंद्र के शव को खोज जा सका। ग्रामीणों की सूचना पर बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, पटवारी कमल जोशी, मो. शकील अहमद आदि दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे।
