Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

थराली का दौरा कर आपदा पीड़ितों से मिले पूर्व सीएम हरीश रावत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए
चमोली/थराली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रें का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आपदा से प्रभावित लोगों की समस्याओं को नजदीक से जाना और उनके हालचाल पूछे। आपदा पीड़ितों ने पूर्व मुख्यमंत्री को बताया कि इस समय सबसे बड़ी जरूरत तत्काल आर्थिक सहायता की है। लोगों ने कहा कि प्रभावित परिवारों को अब तक अहेतुक सहायता राशि भी नहीं मिली है। वहीं, घरों से मलबा निकालने, क्षतिग्रस्त मकानों को दुरुस्त करने और जीवन को पुनः व्यवस्थित करने के लिए भी प्रशासनिक स्तर से किसी प्रकार की मदद उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। श्री रावत ने पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि वे इस विषय को सरकार और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद मिलनी चाहिए ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तत्काल सहायता राशि एवं आवश्यक सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध कराई जाएं। पूर्व सीएम ने कहा कि इस समय जो फौरी जरूरत है, चेपड़ो और इधर की तरफ जो अहेतुक सहायता दी जानी है, वह भी नहीं दी गई है। लोग अपने घरों से मलबा निकालने आदि का और अपने घरों को व्यवस्थित करने का काम कर सकें, उसके लिए भी कोई मदद किसी तरीके की नहीं हो रही है। मैंने उसके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *