Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

खोह नदी के उफान में बहा हाथी का बच्चा, झुंड ने बचाया

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के दुग्ड रेंज में मंगलवार शाम को एक अलग नजारा देखने को मिला। हाथी के झुंड में शामिल एक बच्चा नदी के उफान में बह गया। बच्चे को बहता देख हाथियों का झुंड उसकी ओर दौड़ पड़ा। कुछ ही देर में हाथियों ने बच्चे को बहाव से निकालने में सफलता हासिल कर ली। सूचना मिलते ही दुग्यस्त्रा और कोटद्वार से वन कर्मी मौके पर पहुंचे। दुग्यस्त्रा के रेंजर उमेश जोशी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे पांचवें मील के पास टूट गदेरा में हाथियों का झुंड खोह नदी में पानी पीने के लिए उतरा। इसी दौरान तेज बहाव में हाथी का छोटा बच्चा बह गया। काफी दूर बहने के बाद हाथियों का झुंड नदी होते हुए कोटद्वार सि(बली मंदिर के पास लालपुल पर पहुंचा। जहां हाथियों ने उसे मिलकर बहाव से निकाल लिया। लोगों में यह कौतुहल का विषय बना रहा। इसके बाद हाथियों का झुंड पुलिंडा के जंगल की ओर निकल गया। हाथी झुंड और बच्चे को देखने के लिए मौके पर लोग जमा हो गए थे। जिन्हें वन कर्मियों ने हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *