Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित ,प्रदेश में 384 सड़कें मलबा आने से बाधित

देहरादून/उत्तरकाशी/चमोली। प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कई राष्ट्रीय राजमार्ग और आंतरिक मार्ग मलबा आने से बाधित हो गए हैं। बदरीनाथ राष्टीय राजमार्ग सेलंग के समीप हाईवे पर मलबा आने से बंद है। मौसम विभाग ने देहरादून और उत्तरकाशी जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मलबा आने से 384 सड़कें बंद बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश में 384 सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तरकाशी जिले में सबसे अधिक 70, टिहरी में 31, चमोली में 51, रुद्रप्रयाग में 39, पौड़ी में 39, देहरादून में 48, हरिद्वार में एक, पिथौरागढ़ में 28, चंपावत में तीन, अल्मोड़ा में 38, बागेश्ववर में 10, नैनीताल में 25 और ऊधमसिंह नगर में एक सड़क बंद हैं। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डबरानी के पास मलबा आने से बाधित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग झर्जर गाड़, जंगलचट्टठ्ठी, बनास, नारदचट्टठ्ठी, कल्याणी, हरेती और फेडी के पास मलबा व पत्थर आने से अवरुद्ध है। एनएच की ओर से मार्ग खोलने का काम जारी है। स्याना चट्टठ्ठी में राहत। यमुना नदी पर बनी झील का जलस्तर घटा है, जिससे स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि सुरक्षा कारणों से मोटर पुल पर आवाजाही बंद रखी गई है।वहीं बड़कोट डामटा विकासनगर मार्ग, उत्तरकाशी सुवाखोली देहरादून मार्ग और उत्तरकाशी लम्बगांव मार्ग यातायात के लिए सुचारू है। चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कर्णप्रयाग के पास कमेड़ा में बंद हो गया है। हाईवे खोलने में तीन से चार घंटे का समय लग सकता है। उधर, थराली, देवाल, आदिबद्री समेत कई क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। लगातार बारिश से पिंडर और अलकनंदा नदियां तेज बहाव में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *