February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युकाईयों ने फूंका वित्त मंत्री जेटली का पुतला

हल्द्वानी,14सितम्बर। यूथ कांग्रेस ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के िऽलाफ प्रदर्शन कर उनके पुतले को आग के हवाले किया। बुद्धपार्क में एकत्रित हुए युंकाईयों ने करोड़ों रूपए की रकम समेटकर विदेश फरार हुए विजय माल्या को भगाने में वित्तमंत्री अरूण जेटली का हाथ बताया। उनका आरोप था कि माल्या पहले ही वित्त मंत्री से बैंकों के सेटलमेंट के बारे में चर्चा कर चुका था। बावजूद इसके उसे विदेश भागने का मौका दिया गया।कार्यकर्ताओं ने जेटली से इस्तीफा भी मांगा। पुतला फूंकने वालों में सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप नेगी, त्रिलोक बग्गा, शिवराज सिंह चौहान, हेमंत साहू, विजय लोहनी, गजेंद्र गोनिया व रवि जोशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *