Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या , उपाध्यक्ष सहित 12 सदस्यों को दिलाई शपथ

बागेश्वर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष समेत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने पहले जिपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसके बाद अन्य जिपं सदस्यों को जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या ने शपथ दिलाई। सभी प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में भागीदारी का आहवान किया। विकास भवन समारोह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिपं अध्यक्ष शोभा देवी व उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल को शपथ दिलाई इसके बाद जिपं अध्यक्ष ने अन्य सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। भारी वर्षा के बावजूद जनप्रतिनिधियों का उत्साह देखने योग्य रहा और खराब मौसम के बीच दूरदराज क्षेत्रों से 12 नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण की। जबकि शेष सात अन्य सदस्य छः सितम्बर को प्रस्तावित प्रथम बोर्ड बैठक में शपथ लेंगे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने इस नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि लोकतंत्र की सशक्त कड़ी के रूप में पंचायतें ग्रामीण क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएँगी और प्रशासन हर कदम पर सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। शपथ समारोह में बतौर अतिथि पहुँचे दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर विधायक पार्वती दास और कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने सभी जिपं सदस्यों को जिले के सबसे बड़े सदन की पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए जनता के विकास के लिए जनप्रतिनिधि के तौर पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करने हेतु बधाईया और शुभकामनाएं दी। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी सदस्यों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपनों को साकार करने की अपील की। विधायक पार्वती दास व कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों को मजबूत किया जा रहा है उन्होंने सदस्यों से सरकार की नीतियों के अनुरूप विकास में योगदान की अपील की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमा गढ़िया, नपा अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोड़के,मुख्य विकास अधिकारीआर सी तिवारी,पूर्व जिपं अध्यक्ष और जिपं सदस्य बसंती देव, जिपं सदस्य जनार्दन लोहुमी, भास्कर बोरा, हेमलता, प्रेमा गढ़िया नीमा गढ़िया, कुंदन प्रसाद, नवीन परिहार, समेत पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, भाजपा जिला महामंन्त्री संजय परिहार व घनश्याम जोशी, तारा सिंह रावत, ब्लाक प्रमुख गरुड़ किशन बोरा, त्रिलोक बुटौला समेत उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अनिल जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *