मुख्यमंत्री का आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसारी का दौरा स्थगित : एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने नाले में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया
वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद कर सीएम ने आपदा प्रभावितों को हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
बागेश्वर(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्र पौंसारी का दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित हो गया।मुख्यमंत्री लगातार मौसम ठीक होने और आपदा ग्रस्त क्षेत्र के भृमण को पहुंचने को आतुर दिखे और मौसम ठीक होने की कामना करते रहे पर मौसम का साथ नही मिलने से मुख्यमंत्री को उड्डयन विभाग से हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नही मिल पाई।सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और जनप्रतिनिधि सारी तैयारियों में जुट गए थे।सभी को तय समय पर सीएम के पहुँचने की उम्मीद थी।पर ठीक समय मे मुख्यमंत्री का दौरा स्थगित हो गया।जिसके बाद सीएम धामी ने जिलाधिकारी को आपदा प्रभावित परिवारों से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए। और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मुख्यमंत्री को संपूर्ण स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रभावित स्थल से अब तक पाँच में से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं।आपदा प्रभावितों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग देने, लगातार स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थानीय विधायक सुरेश गढ़िया के साथ अधिकारियों और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके भेजे जाने,और रेस्क्यू सेंटर में सभी प्रकार की उचित व्यवस्थाए आपदा प्रभावितों को उपलब्ध कराने,और लगातार राहत एवं बचाव कार्य जारी रहने की बात बताई।कहा कि प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पौसारी में यु(स्तर पर आवश्यकीय सेवा बिजली पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है और मोटर मार्ग भी सुचारू कराने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पौंसारी व बैसानी सहित तीन प्रभावित ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं आपदा पीड़ित परिवारों से वार्ता की।और उनका हालचाल जाना और जिला प्रशासन द्वारा राहत कार्य में कोई कोताही तो नही बरती जा रही इसकी जानकारी ली जिस पर लोगों ने आपदा के बाद जिले के प्रशासनिक मुखिया के तौर पर जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्य हेतु किए गए सहयोग की सराहना की। प्रधान बैसानी ने मोबाइल टॉवर की मांग रखी जबकि ग्राम प्रधान पौंसारी ने पुनर्वास की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों मांगों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि फ्दैवीय आपदा के सामने हम सब असहाय हैं, परंतु राज्य सरकार हर कठिन घड़ी में आपके साथ खड़ी है।य् उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक सहयोग और सहायता प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने विद्युत एवं पेयजल विभाग को तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति शीघ्र सामान्य हो सके।वही मुख्यमंत्री ने आपदा के समय जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ,अपर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव कार्य चलाने पर उनका उत्साहवर्धन किया। और स्वयं तत्काल मौके पर पहुंचकर आपदा प्रभावितों की सुध लेने पर डीएम की कार्यशैली की सराहना की।और सभी अधिकारियों को आपदा के समय इसी तरह अलर्ट रहते हुए तत्काल युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल,ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी, ईई लोनिवि एके पटेल, पीएमजीएसवाई अमरीश रावत, विद्युत विभाग के मो अफजाल,आपदा प्रभावितों के परिजन और पौसारी, बैसानी के प्रधान उपस्थित रहे। पपोंसारी गाँव में बादल फटने की घटना के बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम ने नाले में फंसे 5 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। यहां नाले के उफान पर आने से 2 पुरुष, 2 महिला और 1 शिशु नाले में फंस गए थे


