बदियाकोट में नंदा उप जात यात्रा महाआठो पर्व विशाल भंडारे के साथ संपन्न, हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद
कपकोट। कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के पिंडर घाटी के बदियाकोट ग्राम पंचायत की खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित आदि बद्री भगवती माता के पावन धाम में नंदा उप जात यात्रा महाआठो पर्व आज विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गया हैस कपकोट ब्लॉक के सैकड़ों गांवों के अलावा कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में पहुंचे लोगों की शनिवार की शाम से ही खाशी भीड़ जमा होने लगीस आज सुबह मंदिर क्षेत्र पूजार्थियों से खचाखच भर गयास श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा पाठ कर मैया से मन्नत मांगी कई लोगों ने मन्नत पूरी होने पर मंदिर में पूजा के काम आने वाले वस्तु के साथ हीं चुनरी आदि अर्पित किए अपरार्िं शिमकन्या से बनी देवी की मूर्ति मूर्ति की गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर पवित्र स्थान पर विसर्जित कर दियास मेलार्थी पारंपरिक चांचरी के गीतों के गायन में मस्त रहेस बड़ी संख्या में श्र(ालुओं ने प्रसाद चखास शनिवार शाम पूजा के लिए पवित्र जल और ब्रह्मकमल लेने सुन्दरढ़ूंगा गलेशियर के पवित्र नंद कुंड से जल और ब्रह्मकमल लेने गए 50 सदस्यीय धामियों, देव डांगरों और उनके सहयोगियों के दल का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गयास सुबह शाम जागर के गीतों के गायन में अवतरित हुए देव डांगरों ने लोगों को आशीर्वाद दिया और उनके सवालों का भी समाधान कियास मंदिर में हो रही सुबह शाम की महा आरती देखते ही बन रही थीस नंद कुंड की पवित्र यात्रा पर जाने वालों में पुष्कर सिंह दानू माँ भगवती धामी, बलवंत दानू बारह बदकोटी धामी,धर्मेन्द्र दानू भूमियाल धामी, राजेन्द्र दानू विरंग दानू धामी, हीरा सिंह दानू गोलू धामी, हरीश दानू महाकाली धामी, खिलाप सिंह दानू कुंड वाण देवता धामी, धन सिंह दानू, दीवान दानू देवता धामी ;किलपारा, केदार सिंह दानू मुस दानू धामी, वीरेंद्र सिंह दानू, गुरु धामी, हुकम सिंह दानू- जीव दानू ;भुजीयण धामी वाछम और उनके सहयोगी शामिल थेस विधायक सुरेश गढ़िया ने मंदिर में पूजा अर्चना की उन्होंने ने भगवती माता से देश, प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कीस मुख्य धामी मंगल सिंह दानू और देव सिंह दानू ने प्रसाद बांटास वहां कमेटी के संरक्षक हुकुम दानू, अध्यक्ष भरत पाल सिंह दानू, उपाध्यक्ष खीम सिंह दानू, कोषाध्यक्ष शिव सिंह दानू, व्यवस्थापक दिवान सिंह दानू, पूर्व प्रमुख गोविंद दानू, विधायक सुरेश गढ़िया के निजी सचिव धर्मेंद्र दानू, केदार सिंह दानू, आचार्य पूरन चंद्र जोशी, प्रेम सिंह और विक्रम दानू समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत सदस्य आदि थेस मालूम हो कि मंदिर में 16 साल के लंबे इंतजार के बाद इस यह महा उत्सव गत 24 अगस्त से शुरू हुआ था।मंदिर कमेटी ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया।
