बागेश्वर में बादल फटने से मची तबाही : जिलाधिकारी एवं विधायक पौंसारी पहुँचे,2 शव बरामद,3 लोग लापता
बागेश्वर। जनपद बागेश्वर में कपकोट विकासखण्ड के ग्राम पौंसारी (खाई जर तोक) में गुरुवार देर रात बादल फटने की वजह से आये मलबे ने दो परिवारों को गहरी क्षति पहुँचाई है। अब तक 02 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 03 लोग लापता हैं। ग्रामीणों के मदद से एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस आपदा में घर, खेत, पशुधन व गाँव की सड़कें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी बागेश्वर श्री आशीष भटगांई स्वयं मौके पर पहुँचे और राहत कार्यों की कमान संभाली। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मार्ग अवरुद्ध होने पर पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई की टीमें तत्काल वैकल्पिक रास्ते तैयार कर राहत दलों को पहुँचा रही हैं। इस दौरान घटनास्थल पर विधायक कपकोट श्री सुरेश गड़िया भी मौजूद रहे। बृहस्पतिवार की रात कपकोट क्षेत्र में भारी बारिश हुई सुबह तक यहां 100 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से हरसीला जगथाना मार्ग बैसानी से आगे पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। मालूखेत मैदान के पास सड़क का 20 मीटर से ज्यादा हिस्सा बन गया है। चचई में पम्पिंग योजना बह गई है। क्षेत्र में कई जगह पैदल पुल पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। ग्राम सभा सुमटी में लोगो की जमीन धस गई है तथा ग्राम बैसानी में प्रेम सिंह पुत्र भगवत सिंह का मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गया है। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। खेत खलिहान भी मलबे से पट गए हैं।
पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के बाद मलबा आने के कारण 25 से अधिक सड़कें बंद हैं। सुबह भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। धारचूला में काली नदी चेतावनी लेवल से ऊपर बह रही है। प्रशासन ने लोगों से नदी नालों के किनारे न जाने की अपील की है।चंपावत जिले में 12 घंटे से हो रही बारिश के बाद कई सड़कें बंद हो गई हैं। चंपावत में ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले के सभी विद्यालयों में सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने शुक्रवार सुबह अवकाश के आदेश जारी कर दिए हैं।