Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल में मां नंदा देवी महोत्सव का हुआ भव्य शुभारम्भ

नैनीताल(उद संवाददाता)। 123 वां श्री माँ नंदा देवी महोत्सव 2025 का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को राम सेवक सभा मल्लीताल में क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट द्वारा किया गया। साथ ही निशान झंडे भक्तों को प्रदान कर कदली वृक्ष हेतु रवाना किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व में सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा माँ नंदा देवी की ही है जो नंदा राजजात यात्रा है, यह सब माँ नंदा देवी की कृपा व शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारी सस्कृति है जो सबको जोड़ने का कार्य करती है। यह मेले हमारी सस्क्रति के प्रतीक हैं, जो हमें एकसाथ जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले को और अधिक भव्य रूप से संपन्न करने हेतु हर संभव मदद की जाएगी। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि नैनीताल के विकास हेतु अनेक विकास कार्य सरकार द्वारा कराए जा रहे हैं। यहॉ की सुरक्षा हेतु बलिया नाले में आधुनिक तकनीकी से सुरक्षा कार्य हो रहे है। नैनीताल हेतु डबल रोड बन रही है तेजी से यहॉ विकास कार्य हो रहे हैं। ज्योलिकोट से क्वारब तक सड़क सुरक्षा व सुधारीकरण के कार्य समेत पर्यटन के क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। पटवा डांगर में कुमाऊँ विश्वविद्यालय का नया कैम्पस बनने जा रहा है। नैनीताल सीवरेज का प्लांट अब पटवा डांगर में बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मेला सभी के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि लाए। उन्होंने मेले की सफलता की कामना करते हुए कहा कि मेले को और अधिक भव्य बनाए जाने हेतु राज्य एवं भारत सरकार स्तर पर सहायता राशि बढ़ाए जाने हेतु प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले का राज्य सरकार द्वारा ए श्रेणी मेले के रूप में चयन किया गया है, इसके आयोजन हेतु शासन से अनुमन्य राशि मिलेगी। अपने सम्बोधन में सांसद ने गत रात्रि नैनीताल में हुए अग्निकांड की घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। तथा पीड़ितों को हर संभव मदद प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने अपने सम्बोधन में ए ग्रेड मेला घोषित करने पर मांननीय मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे मेले के आयोजन में सुविधाएं बढे़गी। उन्होंने कहा कि मेले में यहॉ की धार्मिक एवं सास्कृतिक झलक दिखने को मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल ने अपने सम्बोधन में नंदा देवी मेले के पावन पर्व पर बधाई देते हुए कहा कि यह जो परंपरा चलते आ रही है उसे 123 साल हो रहे हैं यह कार्य सभी के सहयोग से संपन्न होता है। इसे भव्य रूप देने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि मेले को शांति पूर्वक संपन्न कराने में सभी का सहयोग आवश्यकीय है। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस द्वारा समाज में सौहार्दता बनाए जाने हेतु भरकस प्रयास किए जा रहे है, इसमें जनता का सहयोग आवश्यकीय है। उन्होंने कहा कि नैनीताल का एक सांस्कृतिक इतिहास यह मेला रहा है। इस अवसर पर मेला अधिकारी, उप जिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी ने मेले की बधाई देते हुए इसे शांति पूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से इस बार मेले को भव्यता से मनाए जाने हेतु राम सेवक समिति द्वारा प्रशासन का धन्यवाद दिया गया।यशपाल रावत द्वारा पर्यावरण संरक्षण की नई पहल की शुरुवात करते हुए 21 पौधे दिए गए। बता दें मंदिर में नियमित सांय पूजा आरती का कार्यक्रम कर प्रसाद वितरित किया जाएगा। साथ ही सांय काल में विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या,दर्जाधारी शांति मेहरा, अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल सरस्वती खेतवाल, पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा, मेलाधिकारी, उपजिलाधिकारी धारी के एन गोस्वामी, उप जिलाधिकारी नवाजिस खलीक, राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी, नगर के विभिन्न सभासद, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत सहित स्थानीय लोग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *