Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मर्यादा तोड़ने वालों को बिहार की जनता सिखाएगी सबकः डब्बू

हल्द्वानी। उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश जताया है।डॉ. डब्बू ने कहा कि इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान पर भी सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृत्व को सबसे ऊँचा दर्जा दिया गया है, और किसी की दिवंगत माता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय व शर्मनाक है।वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी नेताओं के मंच से की गई इस अमर्यादित टिप्पणी से देशभर की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे न केवल राजनीतिक गिरावट बल्कि सामाजिक मूल्यों का ”ास भी करार दिया।डॉ. डब्बू ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता ऐसी नफरत और अमर्यादित भाषा को राजनीति में कभी स्वीकार नहीं करेगी और आगामी चुनाव में वोट के माध्यम से इसका करारा जवाब देगी।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतभिन्नता और विचारों का विरोध होना स्वाभाविक है, लेकिन स्वर्गीय माताओं पर कीचड़ उछालना न तो राजनीति की गरिमा को शोभा देता है और न ही भारतीय परंपरा को। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस और आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व को इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *