February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप: गर्भवती होने पर छात्रा ने कर ली थी आत्म हत्या,अभी तक कोई कार्रवाई नहीं

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। शहर के प्रतिष्ठित जनता इंटर कालेज के शिक्षक पर कालेज की 12वीं की नाबालिग छात्रा को प्रेमजाल मेें फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला गरमाने लगा है। छात्रा गर्भवती हुई तो उसने लोक लाज के भय से आत्म हत्या कर ली। लेकिन शिक्षक ने अपने प्रभाव के दम पर मामला दबा दिया। मामले में मृतका की सहेलियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री डीजीपी के साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी को भी पत्र लिखकर शिकायत की लेकिन अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुयी है। संदिग्ध आत्म हत्या का यह मामला फिलहाल इंटर कालेज प्रबंधन और सीईओ कार्यालय के बीच झूल रहा है। मुख्यमंत्री व डीजीपी स्तर से निर्देश के बावजूद मामले में मुकदमा तक दर्ज नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि 22 मई 2025 को जनता इंटर कालेज की 12वीं की एक छात्र ने आत्म हत्या कर ली थी। आत्म हत्या का कारण स्कूल के एक अध्यापक के साथ प्रेम सम्बंध था। चूकि छात्रा कम उम्र में गर्भवती हो गयी और समय अधिक होने के कारण गर्भपात भी नहीं हो पाया। जिस कारण उसने लोक लाज के भय से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद कुछ छात्रओं ने हिम्मत जुटाकर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री व डीजीपी सहित मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी। पत्र में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता और एक अंशकालिक शिक्षक पर आरोप लगाये गये। शिकायत करने वाली छात्रओं का आरोप था कि अर्थशास्त्र प्रवक्ता द्वारा छात्रा को पिछले काफी समय से ब्लैकमेल किया जा रहा था और उससे अवैध शारीरिक सम्बंध बनाये जा रहे थे। जिससे वह गर्भवती हो गयी थी। इस षडयंत्र में एक अन्य शिक्षक और महिला शिक्षिका भी शामिल थी। शिकायत के बाद 6 जून 2025 को मुख्य शिक्षा अधिाकारी ने जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को पत्र भेजा। इस पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य रमेश कालरा की अध्यक्षता में वरिष्ठ प्रवक्ताओं की जांच समिति का गठन किया गया। इस समिति ने कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं व कई छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। जांच समिति ने पास आउट छात्र-छात्राओं से भी जानकारी हासिल की और उसके बाद जांच रिपोर्ट पेश की। जिसमें अर्थशास्त्र के प्रवक्ता अर्जुन सिंह को आरोपित बनाया गया। जांच रिपोर्ट प्रधाानाचार्य और मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंपी गयी। लेकिन इसके बाजवूद यह मामला ठंडे बस्ते में है। उधर मामले में सीओ काक हना है कि घटना की प्रारंभिक जांच हुयी है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। स्कूल की जांच कमेटी की रिपोर्ट अभी तक पुलिस को नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *