Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ की गहन चर्चा

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा बुधवार को देहरादून पहुंचीं। कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यालय में आयोजित बैठक में कुमारी सैलजा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों के साथ गहन चर्चा की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों का भी समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने नेताओं और विधायकों से संगठन की स्थिति और जमीनी चुनौतियों पर सुझाव भी मांगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की ताकत ही कांग्रेस की असली पूंजी है और सभी को मिलकर जनता से सीधा जुड़ाव बनाना होगा। इस अवसर पर सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, परगट सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। बता दें कि जनवरी 2024 में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की देहरादून में हुई रैली के बाद प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का यह अहम दौरा है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *