February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म

काशीपुर, 13 सितम्बर। एक युवक ने होटल के कमरे में युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसकी अस्मत लूट ली। बाद में उसे अगवा कर मुरादाबाद ले गये जहां उसे धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में विजय नगर नई बस्ती निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को अगवानपुर मुरादाबाद निवासी एक युवक ने फोन पर बाते कर अपने जाल में फंसा लिया। कुछ समय पूर्व उसको काशीपुर के होटल में बुला लिया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोशी की हालत में उसकी इज्जत लूट ली और मोबाइल से अश्लील विडियो भी बना ली। बाद में उसे धमकी देकर हजारों रूपये एेंठ लिये तथा गत दिनों पुनः उसे होटल में बुलाकर धमकी देकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे अगवा कर मुरादाबाद ले गये जहां किसी के देखने पर उसे धमकी देकर छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *