Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भराड़ीसैंण में सीएम ने लोगों से जाना हाल, खुद चाय भी बनाई

भराड़ीसैंण(उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गुरुवार सुबह भराड़ीसैंण की वादियों में आम लोगों के बीच चाय परचर्चा करते नजर आए। विधान सभा सत्र के समापन के बाद सीएम ने स्थानीय जनजीवन से रूबरू होने का समय निकाला। सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री धामी चंद्र सिंह नेगी के प्रतिष्ठान पहुंचे, जहां उन्होंने खुद चाय भी बनाई और चुस्कियों का आनंद लेते हुए लोगों की कुशलक्षेम जानी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सरकार की विकास परक और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। सीएम धामी ने कहा कि विधानसभा सत्र के समापन के बाद भराड़ीसैंण में रुककर यहां की जनता से सीधे जुड़ने का अवसर मेरे लिए विशेष है। गैरसैंण केवल हमारी ग्रीष्मकालीन राजधानी ही नहीं, बल्कि एक सुंदर और संभावनाओं से भरपूर पर्यटन स्थल भी है। यहां की खूबसूरत वादियां, शुद्ध हवा और शांत वातावरण अलग ही ऊर्जा और सुकून का अनुभव कराते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *