एनडीए ने नए उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को नॉमिनेट किया उम्मीदवार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। महाराष्ट के राज्यपाल और तमिलनाडु के वरिष्ट नेता सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार के तौर पर नॉमिनेट किया गया है।उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन आज नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, राधाकृष्णन जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। बताते चलें कि राधाकृष्णन झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं। तो वहीं कोयंबटूर से वो दो बार सांसद भी रह चुके हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीते दिन शाम को ये घोषणा की। उन्होंने कहा, “राधाकृष्णन के पास 40 साल का राजनीतिक अनुभव है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।” बताते चलें कि ये एलान एक्स राष्टपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कई हफ्तों बाद आया है। नौ सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके नामांकन की आखिरी तारीख 22 अगस्त है।
