February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दरऊ में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत: ग्राम प्रधान के भतीजे की गोली मारकर हत्या

खूनी खेल में तब्दील हुई पुरानी रंजिश
किच्छा(उद संवाददाता)। निकटवर्ती ग्राम दरऊ में सोमवार को दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दिनदहाड़े दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोलकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। मृतक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एडवोकेट नाजिया पत्नी गफ्फार खान का भतीजा था। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पुलिस क्षेत्रधिकारी भूपेंद्र नेगी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दरऊ गांव में अकरम और रेहान परिवारों के बीच वर्षों से रंजिश चली आ रही है। सोमवार दोपहर इसी रंजिश के चलते रेहान पक्ष के करीब दर्जनभर लोगों ने अकरम के घर पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने घर के बाहर बाहर से ही ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी। गोली बारी में घर के बाहर खड़ा अकरम का 25 वर्षीय पुत्र अलीम गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर गिर पडा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एडवोकेट नाजिया पत्नी गफ्फार खान का भतीजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *