February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

46 पव्वे शराब समेत एक गिरफ्रतार

रुद्रपुर।पुलिस ने तीनपानी डाम के समीप 46पव्वे शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्रतार कर लिया। एसआई होशियार सिंह साथी पुलिसकर्मियों कुलदीप व नीरज शुक्ला के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी तीनपानी डाम के समीप पहुंचे जहां एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा था। उसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता गड्ढा कालोनी निवासी गौतम सिंह  पुत्र रामेश्वर दयाल बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कट्टे में भरे 10 पव्वे देशी शराब व 36 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद हुए। गौतम  ने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *