Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अजय मौर्या का निर्विरोध निर्वाचन

रुद्रपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख पदों के लिए हो रहे नामांकन के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सुखद खबर सामने आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्य का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार को दोपहर 3 बजे तक रही, लेकिन भाजपा प्रत्याशी अजय मौर्य के अतिरिक्त किसी अन्य ने इस पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया।सूत्रों के अनुसार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा जोरों पर थी। उन्होंने इसके लिए नामांकन पत्र भी खरीदा था, लेकिन अंतिम समय तक उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में अजय मौर्य के सामने कोई अन्य प्रत्याशी न होने से उनका निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया है। अजय मौर्य के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह पार्टी की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का परिणाम है, जिसने विपक्ष को चुनाव मैदान में उतरने का साहस नहीं करने दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *