February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ने जैन मुनियों से लिया आशीर्वाद

रुद्रपुर,12 सितम्बर। नेता प्रतिपक्ष डा0 इंदिरा हृदयेश ने आज प्रातः यहां आदर्श कालोनी स्थित जैन स्थानक पहुंचकर तपस्वी जैन मुनियो से आशीर्वाद लिया। यहां पहुंचने पर उनका जैन समाज के लोगों ने स्वागत भी किया। महिला मण्डल ने डा0 इंदिरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। नेता प्रतिपक्ष ने जैन मुनियों का आशीर्वाद लेकर उनके प्रवचन भी सुने। उन्होंने कहा कि तपस्वी जैन मुनियों का जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर अमरनाथ जैन, प्रवीन जैन, जयभगवान जैन,पुष्कर राज जैन, हिमांशु गावा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, ममता रानी, गोपाल भसीन, साबिर अहमद, विनी जैन, तजेन्द्र सिह लाटू,गुरपाल सिंह रोजी, ज्ञान दुबे, भूपेश सोनी, ललित पाण्डे, राजू साह, श्याम स्वरूप पाल, पप्पू आदि भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *