Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

किराना के गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। आवास विकास क्षेत्र में अज्ञात कारणों से किराना के गोदाम में आग लग जाने से गोदाम में रखा लाखों रूपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने र्माैके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आवास विकास कालोनी निवासी रमेश भट्ट की घर के ही प्रथम तल पर भट्ट डेली नीड्स नाम से किराने की दुकान है और इसके साथ ही उन्होंने किराने के सामान का गोदाम बनाया हुआ है। बताया जाता है कि आज प्रातः करीब साढ़े ग्यारह बजे उन्होंने गोदाम के शटर से धुंआ निकलते देखा। जब उन्होंने गोदाम का शटर उठाया तो भीतर आग लपटें उठ रही थीें। शोर होने पर आस पड़ोस के लोग भी आ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर आ गये और उन्होंने आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी रमेश भट्ट ने बताया कि अग्निकांड की इस घटना में उन्हें करीब दो लाख रूपयों के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सम्भतया शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *