बाजपुर(उद संवाददाता)। बाजपुर क्षेत्र में लेवड़ा नदी का जल स्तर बढ़ने से कई बस्तियों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। बाढ़ के कारण कई लोगों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा है। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम द्वारा कई बस्तियों में रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।