Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर मैक्स वाहन पर चट्टान गिरने से दो की मौत,पांच घायल

कोटद्वार (उद संवाददाता)। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिद्धबली मंदिर के समीप किल्बोखाल से कोटद्वार की ओर आ रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टðान और मलबा गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और आपदा राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान सतबीर (20 वर्ष) और रविंद्र उर्फ मोटा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों पौड़ी गढ़वाल जनपद के रहने वाले थे और किसी कार्यवश कोटद्वार आ रहे थे। वहीं, हादसे में घायल अन्य लोगों में मीनाक्षी, पंकज, सिमरन, वाहन चालक देवेंद्र और दिनेश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में चालक देवेंद्र और दिनेश की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार बेस अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह के समय हुआ, जब बारिश की वजह से पहाड़ी से अचानक भारी मात्र में मलबा और बड़ी चट्टðानें नीचे गिर पड़ीं और सीधे चलती मैक्स पर आ गिरीं। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे राहत कार्यों के बाद बहाल किया गया। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए यात्रियों और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है। भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रें में आवाजाही फिलहाल टालने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *