Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देहरादून(उद संवाददाता)। प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को मुख्य सेवक सदन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई विभाग एवं उत्तराखंड परिवहन निगम लिमिटेड के अंतर्गत विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने 24,000 से अधिक सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी हैं, जिससे युवाओं में सरकारी सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है। समारोह में मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड परिवहन निगम में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत चयनित 43 अभ्यर्थियों को परिचालक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही सिंचाई विभाग में चयनित 129 प्रारूपकारों एवं 15 नलकूप मिस्त्रियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मुख्यमंत्री ने इन सभी नवचयनित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का आ“वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में और अधिक नौकरियों की अधिसूचनाएं जारी की जाएंगी। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ आदि समेत तमाम लोग मौजूद रहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *