Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आशियाने बचाने को खून से लिखा खत

रुद्रपुर,11 सितम्बर। नजूल भूमि पर पिछले कई दशकों से घर बनाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे लोगों को भूमि पर निशुल्क मालिकाना हक देने की मांग को लेकर आज सपा प्रदेश सचिव तजिन्दर सिंह विर्क व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने खून से खत लिखकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि नजूल भूमि पर वर्षों से घर बनाकर गुजर कर रहे गरीबों को निशुल्क मालिकाना हक देने के लिए विशेष विधानसभा का सत्र बुलाकर कानून बनायें जिससे 20 हजार से अधिक परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सके। पत्र में ओमप्रकाश गंगवार, सुरेंद्र सिंघल, अयूब अंसारी, मोहब्बो अली, रामसिंह सागर, सियाराम गंगवार, राहुल यादव, शिशुपाल यादव व नब्बूलाल यादव आदि के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *