कल होगा पहले चरण का मतदान: ऊधमसिंहनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान पार्टियाँ हुई रवाना
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सितारगंज ब्लॉक की 287 मतदान पार्टियाँ हुई रवाना, अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायज़ा
सितारगंज। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अंतर्गत ब्लॉक सितारगंज की कुल 287 मतदान पार्टियाँ आज सितारगंज मंडी परिसर से मतदान स्थलों के लिए रवाना हुईं। इस अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मणिकांत मिश्रा ने मतदान पार्टियों की रवानगी और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भदौरिया ने कहा कि मतदान प्रक्रिया चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है, अतः सभी मतदान अधिकारी सतर्कता, निष्पक्षता और आपसी समन्वय के साथ मतदान संपन्न कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान दल समय से अपने गंतव्य पर पहुंचकर मतदान केंद्र की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें और निर्धारित समय पर मतदान प्रारंभ करें। उन्होंने कहा की मतदान अधिकारी मतपत्र व मतदान सामग्री का सूची से भलीभांति मिलान कर के ही जाये ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान का सामना न करना पड़े।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी मतदान अधिकारी किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेगा और मतदान स्थल पर ही निवास करेगा। साथ ही, सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी संबंधित मतदान पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की सूचना नियंत्रण कक्ष एवं आर.ओ. को अवश्य उपलब्ध कराएं और मतदान दिवस पर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए निरंतर निगरानी बनाए रखें।निर्वाचन अधिकारी श्री संजय छिमवाल ने जानकारी दी कि सितारगंज ब्लॉक की 287 मतदान पार्टियाँ 48 बसों के माध्यम से रवाना की गई हैं, जबकि 29 पार्टियों को रिज़र्व में रखा गया है, ताकि आवश्यकता अनुसार उन्हें भेजा जा सके।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्री रविन्द्र जुवाटा, ईई पेयजल निगम श्री सुनील जोशी, एआरओ, तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
![]()
गदरपुर ब्लॉक की 193 मतदान पार्टिया नवीन मंडी से हुई रवाना
गदरपुर । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा व प्रेक्षक अपूर्वा पाण्डेय ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु गदरपुर नवीन मंडी से मतदान पार्टियों की मतदान हेतु रवानगी व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण होता है, इसलिए सभी मतदान अधिकारी सावधानी व आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने मतदान अधिकारियों से कहा अपने मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले व समय से मतदान प्रारम्भ करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कोई भी मतदान अधिकारी किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे,व अपने मतदान स्थल पर ही प्रवास करेंगे । उन्होंने सेक्टर, जोनल मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सभी मतदान पार्टियों की अपने बूथ पर पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम व आर ओ को देना सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान दिवस को सभी जोनल, सैक्टर मैजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे । आरओ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि गदरपुर ब्लॉक में मतदान कराने हेतु 193 मतदान पार्टिया 37 बसों से रवाना हुई व 19 मतदान पार्टिया रिजर्व में रखी गई है।निरीक्षण दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी , उप जिलाधिकारी गौरव पांडेय, आरओ शैलेन्द्र सिंह, एआरटीओ पूजा नयाल व एआरओ मौजूद थे ।
खटीमा ब्लॉक में मतदान कराने हेतु मतदान पार्टियों की हुई रवानगी
खटीमा । जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु खटीमा मंडी से मतदान पार्टियों की मतदान हेतु रवानगी व स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा मतदान निर्वाचन का महत्वपूर्ण चरण होता है, इसलिए सभी मतदान अधिकारी सावधानी व आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष मतदान कराना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने मतदान अधिकारियों से कहा अपने मतदान स्थल पर पहुंच कर मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ले व समय से मतदान प्रारम्भ करना सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कोई भी मतदान अधिकारी किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे,व अपने मतदान स्थल पर ही प्रवास करेंगे । उन्होंने सेक्टर, जोनल मैजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि सभी मतदान पार्टियों की अपने बूथ पर पहुंचने की सूचना कंट्रोल रूम व आर ओ को देना सुनिश्चित करेंगे तथा मतदान दिवस को सभी जोनल, सैक्टर मैजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र भ्रमण पर रहेंगे । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने कहा सुरक्षा बल अपने मतदान पार्टियों के साथ जायेंगे व साथ आयेंगे। आरओ आनंद सिंह नेगी ने बताया कि खटीमा ब्लॉक में मतदान कराने हेतु 248 मतदान पार्टिया 69 बसों से रवाना हुई व 25 मतदान पार्टिया रिजर्व में रखी गई है। निरीक्षण दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, आरओ आनंद सिंह नेगी व एआरओ मौजूद थे





