Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागवाला में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा

रूद्रपुर। ग्राम बागवाला में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है। यहां आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल के समक्ष कांग्रेस नेता अजय वर्मा एवं राजीव शुक्ला के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का विधायक राजकुमार ठुकराल ने फूल मालाआेंं से स्वागत किया और पार्टी में पूरा सम्मान दिलाए जाने की बात कही। श्री ठुकराल ने कहा कि प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त होता जा रहा है। पूरे देश में में कांग्रेस समाप्ति की ओर है। श्री ठुकराल ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की त्रिवेन्द्र सरकार की नीतियों से आम जनता के साथ साथ कांग्रेसी भी प्रभावित हो रहे हैं ओर कांग्रेस छोड़कर लोग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। श्री ठुकराल ने कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पुनः परचम लहरायेगी। उधमसिंहनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसे रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियो ंमें जुअने का आहवान किया। इस अवसर पर अजय वर्मा और राजीव शुक्ला के साथ आशीष जायसवाल, मनोज वर्मा, लाल सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, हीरा लाल सैनी, कोमल सैनी, गुरनाम सिंह, दिनेश साहनी, संतोष साहनी, राकेश पण्डेय, विष्णु बाला, बलराम सिंह, शंभू सिह, अशोक कालड़ा, प्रेमनारायण वर्मा, मंटू मिस्त्री, अजय, आलोक वर्मा, महेन्द्र कुमार आदि सहित कई लोग शामिल थे। इस अवसर पर भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह सामंती, सुरेश परिहार,भारत भूषण चुघ, ग्राम प्रधान लम्बाखेड़ा आलोक वर्मा,शुभम, विनोद बत्र, सरवजीत सिंह, सुरेन्द्र सिंह कालड़ा, सूरज पाल सैनी, अनिल प्रताप सिंह, विजय नारायण, जितेन्द्र, गजेन्द्र, मोहन, सुरेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, अजीत सिंह, धीरेन्द्र वधवा, मनमोहन, कृपाल सिंह, आलोक वर्मा, लाल सिंह सैनी, प्रमोद कुमार, मंजीत सिंह, विनोद बत्र,भरत मिश्रा, विष्णु जायसवाल,योगेश तिवारी,अरविदं गुप्ता,चरन सिंह, सूरज सैनी, सुरेन्द्र सिह कालड़ा, सर्वजीत सिंह आदि भी  थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *