February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

युवती संदिग्ध हालात में लापता,थाने में प्रदर्शन

गदरपुर।भाई के साथ बाजार में खरीददारी करने के लिए आयी युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई। युवती के पिता पुलिस को तहरीर सौंपकर खोजबीन की गुहार लगाई है। वहीं, युवती के लापता होने के मामले को लव जेहाद से भी जोडकर देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्र्राम राजपुर -सैदली गंज निवासी 21 वर्षीय युवती 8 सितम्बर को अपने बडे भाई के साथ गदरपुर बाजार में खरीदारी करने आई थी। गूलरभोज रोड पर जब युवती का भाई खरीददारी के कार्य में व्यस्त था तो युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई। युवती के भाई ने उसकी काफी खोजबीन की परन्तु उसका कोई पता नहीं चल सका। उसने घटना के बारे में अपने परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। परिजनों द्वारा मामले को लव जेहाद से जोडकर देखे जाने पर अर्न्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डा- आरके महाजन के नेतृत्व में ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया और थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी से मिलकर युवती की खोजबीन की मांग की। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि गूलरभोज मोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच पडताल किये जाने पर युवती एक कार संख्या डीएल 3सी बीवी-1371 में बैठ कर जाती हुई दिखाई दी है जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में गुमशुदगी दर्ज कर महिला उप निरीक्षक आरती को जांच सौंपी गई है। इस दौरान रामचंद्र कंबोज, सुरेश कुमार, सोम चंद्र, मंगल चंद, महेंद्रपाल जीतराम, सरवन कुमार, जगदीश कम्बोज एवं बलविंदर सिंह आदि तमाम ग्रामवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *