सिपाही ने कमल को मार दिये थे थप्पड़ : भाजपा नेता के बेटे की आत्महत्या के बाद चौकी प्रभारी व सिपाही को किया लाईन हाजिर
हल्द्वानी। भाजपा नेता विशन नागकोटी के पुत्र कमल नगरकोटि द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर की गई आत्महत्या मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में में पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी व सिपाही को तत्काल लाईन हाजिर कर दिया है। गेौरतलब हो कि इस मामले में शनिवार को भाजपा के नेता हल्द्वानी मेयर गजराज सिंह बिष्ट, कालाढ़ूगी विधायक बंशीधर भगत व ब्लॉक प्रमुख रवि कन्याल ने एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र से बात कर कार्रवाई करने को कहा था। जिसके बाद एसपी सिटी ने चौकी प्रभारी एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। मामले से रोषित कोटाबाग की जनता द्वारा चौकी का घेराव भी किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। उनका आरोप था कि चौकी पुलिस कर्मियों द्वारा कमल को उस समय रोककर उसके साथ मारपीट की गई थी। जब वह बाईक पर सवार होकर कोटाबाग जा रहे थे। कहासुनी के दौरान सिपाही ने कमल का थप्पड़ मार दिये थे। जिससे वह काफी आहत था। जिससे आहत होकर कमल ने घर में जाकर आत्महत्या कर ली। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस फॉर्स भी तैनात रही। इस मामले को लेकर जांच सीओ रामनगर सुमित कुमार पांडे को सौंपी गई है।
