पंचायत चुनाव में 4.56 लाख नए मतदाता देंगे वोट : जिला स्तर पर तीन प्रवर्तन टीमें गठित की जाएंगी
देहरादून। इस बार उत्तराखंड के पंचायत चुनाव में 4.56 लाख नए मतदाता शामिल होंगे। वर्ष 2019 के चुनाव के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में 10.57 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग चुनाव में 67 पर्यवेक्षक भी तैनात करेगा। इस बार चुनाव में 67 प्रेक्षकों को तैनात किया जाएगा। इनमें 55 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर तीन प्रवर्तन टीमें गठित की जाएंगी। इनमें एक टीम जिला प्रशासन, दूसरी पुलिस विभाग और तीसरी टीम आबकारी विभाग की होगी। ये चुनाव के दौरान अवैध मदिरा, मादक पदार्थ, नकदी एवं अन्य प्रलोभन को जब्त करेगी और कार्रवाई करेगी। चुनाव खर्च के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अलग से व्यय प्रेक्षक तो तैनात नहीं किए लेकिन खर्च की निगरानी के लिए जिलास्तर पर अधिकारी नामित किए जाएंगे। यह पंचायत चुनाव में खर्च पर प्रशासनिक टीम की मदद से निगाह रखेंगे और समय-समय पर प्रत्याशियों से खर्च मिलान भी करा सकते हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के खर्च की सीमा बढ़ाई गई है। इस बार पंचायत चुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 10,000 रुपये की सीमा रहेगी। प्रधान के लिए खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये, सदस्य क्षेत्र पंचायत के खर्च की सीमा 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये और सदस्य जिला पंचायत के खर्च की सीमा 1,40,000 से बढ़ाकर 2,00,000 रुपये की गई है। पांच साल में 10.57 फीसदी बढ़े मतदातार: 2019 में कुल मतदाता 43,20,279 पुरुष मतदात 22,07,347 महिला मतदाता 21,12,932 अन्य 00। 2025 में कुल मतदाता 47,77,072 पुरुष मतदात 24,65,702 महिला मतदाता 23,10,996 अन्य 374। पहले चरण का चुनाव: अल्मोड़ा जिले में ताकुला, धौलादेवी, ताड़ीखेत भैंसियाछाना, लमगड़ा, चौखुटिया में। ऊधमसिंहनगर जिले में खटीमा, सितारगंज, गदरपुर एवं बाजपुर में। चंपावत जिले में लोहाघाट व पाटी में। पिथौरागढ़ जिले में धारचूला, डीडीहाट, मुनस्यारी व कनालीछीना में। नैनीताल जिले में बेतालघाट, ओखलकाण्डा, रामगढ़ व धारी में। बागेश्वर जिले में बागेश्वर, गरूड़, कपकोट में। उत्तरकाशी जिले में मोरी, पुरोला, नौगांव में। चमोली जिले में देवाल, थराली, ज्योतिर्मठ, नारायणबगड़ में टिहरी जिले में जौनपुर, प्रतापनगर, जाखणीधार, थौलधार व भिलंगना में। देहरादून जिले में चकराता, कालसी, विकासनगर में। पौड़ी जिले में खिर्सू, पाबौ, थलीसैंण, नैनीडाण्डा, बीरोंखाल, रिखणीखाल, एकेश्वर व पोखड़ा में। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, जखोली व अगस्त्यमुनि में।
दूसरे चरण में का चुनाव : अल्मोड़ा जिले में सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग व द्वाराहाट में। ऊधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर, काशीपुर व जसपुर में। चंपावत जिले में चंपावत, बाराकोट में। पिथौरागढ़ जिले में विण, मूनाकोट, बेरीनाग व गंगोलीहाट में। नैनीताल जिले में हल्द्वानी, रामनगर, भीमताल व कोटाबाग में। उत्तरकाशी जिले में डुण्डा, चिन्यालीसौड़ व भटवाड़ी में। चमोली जिले में पोखरी, दशोली, नन्दानगर, कर्णप्रयाग व गैरसैंण में। टिहरी जिले में कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व चम्बा में। देहरादून जिले में डोईवाला, रायपुर व सहसपुर में। पौड़ी जिले में यमकेश्वर, जयहरीखाल, दुगîóा, द्वारीखाल, पौड़ी, कोट व कल्जीखाल में। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग का टोल फ्री नंबर 18001804280 जारी किया गया है।
