तीन कारों की भिड़ंत में एक की मौत,तीन घायल
देहरादून(उद संवाददाता)। सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और हादसे में धूलकोट डाट काली मंदिर के पास तेज रफ्तार तीन कारों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हादसे की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रॉंग साइड से तेज रफ्तार में जा रही कार की सामने से आ रही होंडा एकॉर्ड से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान देहरादून से ही विकासनगर जा रही तीसरी सफेद रंग की वेन्यू कार का चालक भी वाहन से नियंत्रण खो बैठा और इस हादसे की चपेट में आ गया। एक के बाद एक तीनों वाहन आपस में टकरा गये। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को नजदीकी ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा धूलकोट डाट काली मंदिर के पास हुआ। हादसे की वजह तेज रफ्तार और रॉन्ग साइड से गाड़ी ड्राइव करना माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक व घायलों के परिजनों को दे दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छाया हुआ है।
